फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी काबू

Tue, 21 Apr 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव पाबनी खुर्द के पास से एक युवक को कट्टा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी एक गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए टू ने सूचना के आधार पर गांव पाबनी खुर्द के पास से युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गांव बाल छप्पर निवासी मनोज कुमार उर्फ अंकित के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी से साथियों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें