फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अहड़वाला कॉलेज में दाखिला लेने की विद्यार्थियों में होड़

Sun, 01 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले की सबसे बड़ी पंचायत व्यासपुर और घाड़ क्षेत्र में स्थित राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला विद्यार्थियों को बेहतरीन सेवाएं व शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी हैं। इस कॉलेज से घाड़ क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ हो रहा है। इससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी आसानी हुई है। ऐसे में अहड़वाला कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में होड़ है। इससे कॉलेज में हर दिन आवेदनों की संख्या बढ़ रही है।
कॉलेज में आवेदन करने आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए महाविद्यालय में सभी बंदोबस्त किए गए हैं। कॉलेज स्टाफ की आवेदन के लिए ड्यूटी लगाई गई है। विद्यार्थियों को कॉलेज की विशेषताएं, उपलब्धियां व सुविधाओं के बारे बताने के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इससे यहां विद्यार्थियों को आवेदन करने में सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे से इस कॉलेज पहुंचना सरल है। इस कॉलेज में विद्यार्थियों को बेसिक के साथ रोजगारपरक कोर्स भी करवाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ही रोजगारपरक कोर्स उपलब्ध होने से विद्यार्थियों का रुझान इस कॉलेज की ओर है। इस राजकीय महाविद्यालय में कुल पांच कोर्स करवाए जा रहे हैं। जिसमें से तीन रोजगारपरक कोर्स हैं। काॅलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी करवाई जाती हैं।
विज्ञापन

इसके चलते इस कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। महाविद्यालय में कुल पांच कोर्स हैं। सबसे ज्यादा सीट बीए में हैं। बीए में कुल 320 सीट हैं। बीकॉम में कुल 80 सीट उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीकॉम वोकेशनल कंप्यूटर एप्लीकेशन में कुल 20 सीट हैं। बीसीए में 40 सीट हैं। बीएससी फिजिकल साइंस के लिए यहां कुल 40 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें