फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया और डेंगू की जंग में सक्षम युवा करेंगे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना के साथ ही मलेरिया से जंग लड़ने के लिए भी अब स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्ष मलेरिया के तीन ही केस मिले थे। लेकिन इस बार कोरोना वायरस लोगों में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू को लेकर भी चिंतित है और इससे निपटने के लिए प्लान शुरू किया है। एक मई से घरों में इंडोर रेस्डोल स्प्रे (आईआरएस) शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए सक्षम युवाओं की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इस बार बरसात से पहले ही मलेरिया व डेंगू को काबू करने के लिए जुट गया है। जिसके लिए सक्षम युवाओं की भर्ती की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ यह लोगों के घरों की चेकिंग करेंगे। चेकिंग में यदि कही पर जमा पानी में मलेरिया व डेंगू का लारवा मिलता है, तो नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाएगा। खनन जोन होने की वजह से विशेष तौर पर प्रतापनगर व बिलासपुर क्षेत्र के गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि खनन जोन में गड्ढे किए जाते हैं और उसमें पानी जमा हो जाता है। जिस कारण मलेरिया के मच्छर पैदा हो जाते हैं।
इस बार भी जागरूकता अभियान में रहेगा कोरोना का अड़ंगा
मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाता है। लेकिन इस बार फिर से कोरोना संक्रमण ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए है। ऐसे में जागरूकता अभियान चलाने में संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि गत वर्ष सरपंचों व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को मलेरिया और डेंगू के प्रति जागरूक करने की अपील कराई गई थी।
विज्ञापन

इन जगहों पर चलेगा अभियान
अहड़वाला, नागलपत्ती, चांदपुर, कलेसर, बांबेपुर, फैजपुर, तोजेवाला, टिबड़ियां, टापू माजरी, भूडकलां, बल्लेवाला, दादूपुर, डोईवाला, भूड़खुर्द, मांडेवाला, बक्करवाला, प्रतापनगर, कलानौर, मानीपुर, चूहड़पुर आदि।
यह रही पिछले छह वर्षों में मलेरिया की स्थिति
वर्ष केस
2015 603
2016 508
2017 266
2018 97
2019 21
2020 03
एक मई से मलेरिया व डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। कोरोना में स्वास्थ्य कर्मी लगे होने के कारण इस बार सक्षम युवाओं से कार्य कराया जाएगा, जिसकी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा खनन जोन में रहता है, इस कारण यहीं पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. वागीश गुटैन, मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें