संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। तेज बारिश व काफी देर तक हुई ओलावृष्टि से वीरवार को सरांवा स्थित स्टार अभियान इंडिया एलएलपी पेपर फैक्टरी में काफी नुकसान हो गया। ओले की मार से फैक्टरी के ऊपर लगा शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बारिश व ओले फैक्टरी में रखे सामान पर गिर गए। जिससे वहां रखे पेपर भी खराब हो गए। स्टार अभियान इंडिया के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सरांवा गांव में उनकी पेपर की फैक्टरी है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज ओलावृष्टि होने लगी। मोटे ओले गिरने से उनकी फैक्टरी का शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे अंदर रखा काफी सामान पानी में खराब हो गया। इस बारिश से कंपनी का लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसका सर्वे करवा कर उचित मुआवजा दिया जाए।