फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओलावृष्टि बनी किसानों की परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कई दिन से बारिश की बाट जोह रहे किसानों की खुशी ओलावृष्टि से काफूर हो गई। इस दौरान बुधवार रात को जहां जिले के सभी खंडों में बारिश हुई। वहीं वीरवार दोपहर को ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। सबसे ज्यादा ओलावृष्टि बिलासपुर और प्रतापनगर खंड में हुई। ओलावृष्टि इतनी जबरदस्त थी कि बिलासपुर की गलियां व सड़कें सफेद नजर आने लगी। एक तरफ लोगों ने इसका लुत्फ उठाया तो किसानों ने माथा पकड़ लिया। किसान काफी दिन से बारिश की बाट जोह रहे थे। बुधवार रात को बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन वीरवार को ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। चूंकि बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है, लेकिन ओलावृष्टि फसलों के लिए हानिकारक है। बता दें कि करीब एक सप्ताह से जिले में घने बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। इस सीजन में यह पहली बारिश है। सर्दी में अभी तक बारिश नहीं हुई थी। वहीं बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कड़ाके की ठंड रही और पूरा दिन शीतलहर चलती रही। बारिश के चलते वीरवार को पारा छह डिग्री तक लुढ़क गया। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारिश से वीरवार को यह लुढ़क कर 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरा दिन बारिश रहेगी। जबकि शनिवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण लोगों के दिनचर्या के काम प्रभावित हुए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी सुबह काम पर जाने वाले लोगों व स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को हुई। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 40 प्रतिशत कम रही।
विज्ञापन




यहां हुई इतनी बारिश

वीरवार को जिले में कुल 11 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश शहर में हुई। जगाधरी खंड में 32 एमएम बारिश हुई। जबकि छछरौली में 11 एमएम और प्रतापनगर में 7 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा सरस्वतीनगर में आठ व बिलासपुर में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। रादौर में चार एमएम बारिश और साढौरा में सबसे कम तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर, प्रतापनगर और छछरौली में ओलावृष्टि हुई। जिसकी गणना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें