फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंपनी के मैनेजर पर 1.16 लाख के गबन पर आरोप

Sun, 13 Oct 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुथूट फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर सचिन पर कंपनी के रुपयों में एक लाख 16 हजार रुपये गबन करने का आरोप है। कंपनी के एरिया क्रेडिट मैनेजर राकेश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। रादौर थाना पुलिस ने आरोपी मैनेजर सचिन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के एरिया क्रेडिट मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी की स्थानीय शाखा लाडवा रोड रादौर स्थित भवन में है। इस शाखा के तहत में रादौर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में कंपनी से लिए गए लोन की किश्त जमा की जाती है। कंपनी में क्रेडिट मैनेजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी सचिन कुमार तैनात थे।
विज्ञापन

सचिन ने 24 जनवरी 2020 से 27 जून 2024 तक ग्राहकों को ऋण वितरित किया गया और उनसे मासिक व साप्ताहिक किस्त वसूली, लेकिन यह रुपये कंपनी के पास जमा नहीं कराए गए। कंपनी ने जांच की तो सामने आया कि सचिन ने कंपनी के एक लाख 16 हजार 680 रुपये जमा नहीं कराए है। आरोपी ने यह रुपये अपने निजी हित के लिए खर्च किए।
विज्ञापन

आरोपी ने कंपनी के ऋण कार्ड व स्क्राॅल शीट को भी खुर्द-बुर्द कर दिया है। मामला पकड़ में आने पर कंपनी की ओर से आरोपी को नोटिस दिए गए, लेकिन आरोपी ने राशि जमा नहीं कराई। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई। रादौर थाना पुलिस ने आरोपी सचिन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें