फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Mon, 19 Oct 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टोपरा खुर्द गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वालु। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। टोपरा खुर्द गांव स्थित माता काली मंदिर में रविवार को तीसरे भंडारे का आयोजन किया गया। सरपंच देवेंद्र सिंहसैनी की अगुवाई में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले मंदिर परिसर में हवन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने आहुतियां डालकर सभी के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। सरपंच सैनी ने बताया कि तीसरे भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नंदलाल, संदीप सैनी, सुमित सैनी, अंशुमन सैनी, हैप्पी सैनी, सोनू सैनी, दारा सिंह, मोंटी, गोपाली, बिटू, सुशील सैनी और विक्रमजीत सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें