फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहलवान कृष ने कुनाल को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Mon, 19 Oct 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कुमार केसरी दंगल में जीते स्वर्ण पदक को दिखाते कृष। परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य कुश्ती ट्रायल कुमार केसरी दंगल में रादौर के पहलवान कृष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में कृष ने यमुनानगर के कुनाल को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराया।
कृष ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिताओं में यह उसका पांचवा स्वर्ण पदक है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और कोच पहलवान साहब सिंह को दिया। उनका सपना ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। कृष के पिता और कोच पहलवान साहब सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजकीय संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर में आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कृष को चार वर्ष की उम्र से ही कुश्ती के दांव-पेंच सिखाने शुरू कर दिए थे। पिता ने बताया कि कृष ने तीसरी कक्षा में पढ़ते हुए अपना पहला स्वर्ण जीता था। परिवार का लक्ष्य कृष को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनाना है। इसके लिए उसे नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। कृष की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नगर के मालगोदाम तिराहा स्थित सड़क तक किया गया बाइक पार्किंग।संवाद

नगर के मालगोदाम तिराहा स्थित सड़क तक किया गया बाइक पार्किंग।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें