फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा सामुदायिक केंद्र

Mon, 02 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ससौली बस्ती में हिंदू सम्मेलन में प्रतिभा दिखाते विद्यार्थी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ससौली बस्ती के सामुदायिक केंद्र में सकल हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर समाज एकजुटता का संदेश दिया गया। सम्मेलन की शुरुआत श्री माता ज्वाला जी मंदिर से मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा और हवन के साथ हुई।
कार्यक्रम में हरियाणा स्कूल, राजकीय स्कूल ससौली, श्री गणेश एकेडमी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस पर दर्शकों ने भी जमकर तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। सम्मेलन में माता ज्वाला ने आशीर्वचन देते हुए स्वार्थ त्यागकर परोपकार की भावना अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जैसा व्यवहार हम दूसरों से अपेक्षा करते हैं, वैसा ही आचरण स्वयं भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मत-पंथों का सम्मान करते हुए पूरे समाज को साथ लेकर चलने का भाव रखना चाहिए। वक्ता जयपाल ने कहा कि सनातन संस्कृति में हवन एक वैज्ञानिक पद्धति है, जो पर्यावरण शुद्धि और समाज कल्याण में सहायक है। मुख्य वक्ता तरुण, विभाग संयोजक सामाजिक सद्भाव, ने अपने संबोधन में समाज की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सकारात्मक परिवर्तन के माध्यम से सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में संयोजक चंद्रमौली ने संतजनों, मुख्य अतिथि मुकेश वालिया तथा सहयोगी संस्थाओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें