फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला, सात पर केस

Fri, 15 Nov 2013 05:12 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा थाना क्षेत्र के कॉलेज से घर लौट रहे छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल रजत के बयान पर सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी कि सी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में नौशहरा निवासी रजत ने बताया कि वह कस्बे के निजी कॉलेज का छात्र है। रोजाना की तरह वह बुधवार को भी कॉलेज में आया।

दोपहर के जब वह कॉलेज से घर जाने के लिए बाहर निकला तो वहां पहले से खड़े सैदुपुर निवासी प्रेम, विक्रांत, शेखर, हैदर अली, नन्हा, गौरव, गौरव सिंह ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगे। बहस के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना रजत ने परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रचत ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रजत के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें