साढौरा थाना
क्षेत्र के कॉलेज से घर लौट रहे छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर
दिया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने घायल रजत के बयान पर
सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में अभी कि सी की
गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में नौशहरा निवासी रजत ने
बताया कि वह कस्बे के निजी कॉलेज का छात्र है। रोजाना की तरह वह बुधवार को
भी कॉलेज में आया।
दोपहर के जब वह कॉलेज से घर जाने के लिए बाहर निकला तो
वहां पहले से खड़े सैदुपुर निवासी प्रेम, विक्रांत, शेखर, हैदर अली, नन्हा,
गौरव, गौरव सिंह ने उसे रोक लिया।
इस दौरान आरोपी उससे किसी बात को लेकर
बहस करने लगे। बहस के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में वह
घायल हो गया। आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी वहां से फरार हो
गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना रजत ने परिजनों को
दी।
परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रचत ने
मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रजत के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार का कहना है कि मामला दर्ज
कर लिया है। मामले में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।