फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कॉलेज गया छात्र हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलएन में पढ़ रहा छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में कैनाल कॉलोनी निवासी कुंदन सिंह ने बताया कि 18 अगस्त काे उसका बेटा हर्ष रावत सुबह नौ बजे उसे घर से जिला न्यायालय तक छोड़ने गए था। इसके बाद हर्ष एमएलएन कॉलेज में चला गया था। वह कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कोर्ट में अपने काम में व्यस्त हो गया। दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी ने हर्ष के मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से घर पहुंचा तो हर्ष तब भी नहीं लौटा था। अगले दिन वह उसके कॉलेज में गया तो वहां भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बारे में सभी रिश्तेदारी व दोस्तों से भी संपर्क किया लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें