नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक को पत्र देतीं प्राचार्या। संस्थान
जगाधरी। राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर को दो सहायक प्राध्यापक मिले हैं। नए प्राध्यापक मिलने से महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और मजबूती मिली है। महाविद्यालय में रोहित कुमार ने भूगोल विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में सोमवार को अपना कार्यभार संभाला लिया है। वहीं दूसरी नियुक्ति कंप्यूटर साइंस विभाग में अभिषेक कालेरोन की हुई है। प्राचार्या सुमन भाटिया ने बताया कि प्राध्यापकों की स्थायी नियुक्ति से महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संवाद