फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डंपर से भिड़ी कॉलेज बस

Tue, 07 Jan 2014 12:40 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध होने की वजह से सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-73 पर थाना छप्पर के नजदीक शाहबाद मोड़ पर गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की बस और एक डंपर की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में दोनों वाहनाें के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।
कॉलेज की बस छात्राओं को लेने के लिए जा रही थी। धुंध अधिक होने के कारण शाहबाद मोड़ के पास सामनेे से आ रहे डंपर से बस की टक्कर हो गई।

इस हादसे में बस का चालक बुरी तरह घायल हो गया। दोनों वाहन हाईवे पर क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क के दोनाें ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में पंहुचाया। इसके बाद हाइवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया गया। थाना छप्पर एसएचओ राजिेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पार्टियों में आपसी समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें