फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल से लौट रहे किसान से ट्रैक्टर-ट्राली छीनी

Tue, 07 Jan 2014 12:37 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल गांव के नजदीक कार सवार बदमाश एक किसान को बंधक बनाकर उसकी ट्रैक्टर-ट्राली, मोबाइल और 900  रुपये छीन कर ले गए। बदमाशों ने किसान को बिलासपुर के नजदीक जाकर छोड़ा।
विज्ञापन


किसान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लाडवा के जाटा मोहल्ला निवासी किसान रामपाल ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लोड कर शुगर मिल आया था। शुगर मिल में लाइन लगी होने के कारण उसे वहीं रात हो गई। रात को वापस घर लौट रहा था।

रास्ते में जुब्बल गांव के नजदीक एक कार उसके ट्रैक्टर-ट्राली के सामने आकर रुकी। कार सवार बदमाशों ने उतरते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और रामपाल को जबरन कार में बिठा लिया और उसके हाथ-पांव बांध दिए। एक बदमाश रामपाल की ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठ गया और उसे लेकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन


कार सवार बदमाश यमुनानगर से होते हुए बिलासपुर की ओर आए। बिलासपुर के नजदीक आकर बदमाशों ने उसे कार से नीचे फेंक दिया। रामपाल ने किसी तरह इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रादौर एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि किसान रामपाल की शिकायत मिली है। शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें