फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वैध हुईं 32 कॉलोनियों के कलेक्टर रेट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अगस्त-2023 में वैध हुईं 32 कॉलोनियों की जमीनों के भी सरकार ने कलेक्टर रेट निर्धारित कर दिए हैं। इनमें ज्यादातर की जमीनों के कलेक्टर रेट निर्धारित करने के लिए साथ लगते क्षेत्र की भूमि के पूर्व निर्धारित कलेक्टर रेट को आधार बनाया गया है। उक्त 32 कॉलोनियों के नाम व उनके जमीनों के निर्धारित रिहायशी व व्यावसायिक कलेक्टर रेट की सूची को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट यमुनानगर डॉट निक पर भी अपलोड कर दिया गया है। बता दें कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की अप्रैल-2023 में 35 अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया था। इनके कलेक्टर रेट सितंबर-2023 में जारी कर दिए गए थे। किंतु अगस्त-2023 में वैध घोषित की गईं 32 कॉलोनियों के कलेक्टर रेट अभी तक जारी नहीं हुए थे। इससे यहां जमीनों की खरीद-फरोख्त करने को लेकर लोग असमंजस में थे, जिन्हें अब उक्त 32 कॉलोनियों की जमीनों के कलेक्टर रेट जारी होने से राहत मिली है।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाएं मिलने की जगी आस-
अप्रैल-2023 में 35 व अगस्त-2023 में 32 कॉलोनियां वैध होने पर इनमें रह रहे निवासियों में गलियों-नालियों जैसी अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलने की आस जगी है। क्योंकि इससे पहले तक इन कॉलोनियों के अवैध होने के कारण नगर निगम अफसर चाहकर भी यहां मूलभूत जरूरतों को पूरा करने सहित अन्य विकास कार्य नहीं करवा पाते थे। इस कारण 20-30 साल पुरानी बसी उक्त कॉलोनियों में ज्यादातर जगह पक्की गलियां व नालियां नहीं हैं, वहीं स्ट्रीट लाइट, पानी निकासी जैसी मूल सुविधाओं का अभाव है। किंतु अब इसमें से कई कॉलोनियों में गलियों-नालियों के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से ई-टेंडर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


कॉलोनी - रिहायशी - व्यावसायिक
बैंक कॉलोनी (एक्सटेंशन-2 कांसापुर) - 9900 - 27500
बावा कॉलोनी (दड़वा) - 5000 - 12000
गधौली कॉलोनी - 7700 - 27500
गोल्डनपुरी (कांसापुर-गोबिंदपुरा)- 10450 - 27500
गुलाबनगर - 12650 - 25300
गुरुद्वारा कॉलोनी (बूड़िया जागीर) - 8800 - 24750
जम्मू कॉलोनी (ममीदी) - 10450 - 32450
जवाहर नगर (ससौली) - 7700 - 27500
जवाहर नगर-3 (ससौली) - 7700 - 27500
जवाहर नगर-1 (ससौली) - 7700 - 27500
जोड़ियों कॉलोनी-2 (जोड़ियों) - 7700 - 27500
केसर नगर (तेलीपुरा) - 7700 - 17600
खेड़ा बाबा कॉलोनी (भूतमाजरा) - 5000 - 12000
खेड़ी रांगडान-1 - 9350 - 13200
खेड़ी रांगडान-3 - 9350 - 13200
खेड़ी रांगडान-4 - 9350 - 13200
किशोरनगर (खेड़ीरांगडान) - 9350 - 13200
कृष्ण कॉलोनी - 18700 - 41250
मदरसा-1 कॉलोनी (ममीदी) - 8800 - 27500
महाशक्ति कॉलोनी (हुंडेवाला) - 7700 - 17050
माजरी कॉलोनी-2 (फर्कपुर) - 8250 - 24750
मल्लाह कॉलोनी (शादीपुर) - 6600 - 16500
ममीदी कॉलोनी-1 (ममीदी) - 10450 - 32450
परशुराम कॉलोनी (जगाधरी) - 10450 - 26400
रूपनगर एक्सटेंशन (बाडीमाजरा) - 7700 - 27500
ससौली कॉलोनी-3 (ससौली) - 8200 - 31350
स्तूप कॉलोनी (चनेटी) - 5000 - 12000
सुंदरनगर (तेजली) - 10450 - 24200
तेजली कॉलोनी (तेजली) - 10450 - 32450
उषा कॉलोनी (जगाधरी) - 8800 - 24750
वीरनगर कॉलोनी (तेजली) - 10450 - 19800
विजय नगर कॉलोनी (जगाधरी) - 8800 - 18150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें