फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गांव मछरौली के नजदीक से एक व्यक्ति को 9.43 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह व प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह राठौड़ ने बताया कि वह टीम के साथ देर शाम गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मछरौली निवासी मनप्रीत उर्फ लाडी स्मैक बेचने का काम करता है। आरोपी इस समय बाइक पर नशील पदार्थ लेकर अपने गांव से कपाल मोचन जाएगा। सूचना मिलते ही टीम ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक बाइक पर युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 9.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनप्रीत उर्फ लाडी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जाएगा कि वह कहां से नशीला पदार्थ लेकर आता था और किसे सप्लाई करता था। जल्द ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें