फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता पखवाड़ा में सहयोगी संस्थाओं का किया सम्मान

Wed, 18 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। नगर निगम की ओर एक जून से 21 जून तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में सहयोग करने पर नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक ने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ये सामाजिक संस्थाएं विभिन्न वार्डाें में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं।
संस्थाओं की ओर से नगर निगम के साथ लोगों को खुले में कचरा न डालने, सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके निगम के वाहन को देने व प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, घर से कपड़े का थैले लेकर बाजार जाने, नालों में कचरा न डालने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सफाई का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में निगम के साथ देने पर नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने स्नेह सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सेन, सुदर्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप बजाज, श्रीजी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरू चौहान, सचिव नीरज कालडा, आल इंडिया समाज सेवा केंद्र के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सृष्टि जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मीनू चसवाल, नगर निगम की आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल आदि को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें