फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंपकंपी छुड़ा रही शीतलहर, अभी ठंड से नहीं राहत

Wed, 08 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन की अच्छी धूप के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। इस दौरान पूरा दिन आसमान पर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। वहीं, तड़के तक घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक शीतलहर से राहत न मिलने की संभावना जताई है।
कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता करीब 10 मीटर रही। इससे सड़कों पर वाहनों की गति पर लगाम लग गई। सड़कों पर जहां वाहन रेंगते नजर आए, वहीं ट्रेनें भी कछुआ गति से चलीं। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान तापमान में दो डिग्री की कमी आई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इसके साथ 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चली। मौसम में 86 प्रतिशत नमी। मौसम विभाग के अनुसार पूरा सप्ताह कड़ाके सर्दी व घने कोहरे की चपेट में रहेगा। बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। लोग बेहद जरूरी काम से ही बाहर निकले। इस दौरान गलियों में सब्जी इत्यादि बेचने वाले रेहड़ी संचालकों में कमी देखने को मिली।
सोमवार को गुलजार दिखे पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। बच्चों के बाहर न निकलने के कारण पार्कों में झूले इत्यादि खाली रहे। वहीं, बाजारों में भी लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही। बाजारों में दुकानदार व कर्मचारी सर्दी से बचने के लिए अलाव के सामने बैठे नजर आए। शाम को बाजार जल्द वीरान हो गए। व्यापारी भी दुकानें जल्द बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहने की संभावना है। शनिवार को इसमें वृद्धि होगी और न्यूनतम पारा आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें