फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुबह-शाम ठंड, हवा की गुणवत्ता में सुधार

Wed, 12 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नेहरू पार्क में धूप सेकते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन-चार दिनों से मौसम में ठंड बढ़ गई थी। परंतु मंगलवार को दिन के समय मौसम गर्म रहा। तेज धूप निकली। हालांकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है। सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। सोमवार की रात बहुत ज्यादा ठंड थी। ठंडी हवाओं की वजह से लोग रात को दोपहिया वाहनों पर ठिठुरते दिखे।
जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है। शहर की हवा भी अभी तक बेहद खराब स्थिति में चल रही थी। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 123 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत तीन दितों से यह 250 माइक्रोग्राम से ऊपर बना हुआ था। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्रदूषण की वजह से लोग गला दर्द की चपेट में आए। साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हुई। एक्यूआई का स्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें