फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले को लेकर सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 अप्रैल को सरकारी अस्पताल रादौर में लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेले को लेकर वीरवार को सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय परमार व अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल रादौर में ब्लॉक स्तर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है। इसका शुभारंभ सांसद नायब सिंह सैनी करेंगे। मेले में हर प्रकार की बीमारी का इलाज कर निशुल्क दवाईयां दी जाएंगी। मेले में ब्लड व अन्य टेस्ट भी होंगे, वहीं 2011 की सूची में शामिल लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें