फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ बनाई मानव शृंखला

Sun, 16 Nov 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों ने मिलकर वंदे मातरम गीत गाया व मानव शृंखला बनाई।
कार्यक्रम में आदिवासियों के भगवान माने जाने वाले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 15 नवंबर को 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया गया। सर्वप्रथम महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति की संयोजिका डॉ. नंदिनी मोदगिल ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर का स्वागत किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बारे में बताया कि इस राष्ट्रीय गीत को बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा है।
विज्ञापन

यह गीत पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करता है। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गीत की जानकारी देते हुए कहा कि यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा नारा बन गया। 1857 के बाद बिरसा मुंडा की अगुवाई में आदिवासियों का अंग्रेजों के खिलाफ ऐसा पहला महासंग्राम था जिसे उलगुलान कहा गया।
विज्ञापन

इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के संघर्ष से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने मिलकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया। शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. बलविंद्र ढांडा ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाकर माहौल को देश भक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें