यमुनानगर । प्रताप नगर में एक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक समेत उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रताप नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अक्तूबर को उसकी 24 वर्षीय बहन घर से किसी काम से बाहर गई थी मगर इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी बहन को एक युवक अपने भाई और मां की सहायता से शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।