फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग को कुर्सियों से नदारद मिले कर्मचारी

Wed, 12 Feb 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रादौर नगर पालिका में मंगलवार सुबह नौ बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने दस्तक दे दी। उस वक्त हुई जब कर्मचारी धूप में बैठ कर सेक रहे थे। टीम ने खाली कुर्सियों का वीडियो बना लिया। सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने नगरपालिका में कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इस दौरान सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम जितनी देर तक यहां रुकी, उतनी ही देर तक रिकॉर्ड को खंगालती रही। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने टीम के समक्ष कर्मचारियों के सीट से गायब रहने व जनता के कार्य समय पर न करने की दुहाई दी। सफाई को लेकर भी टीम के समक्ष लोगों ने शिकायत की। जिस पर सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र शर्मा ने कहा कि वह मामले को लेकर वह अधिकारियों को इस बारे में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें