फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंड स्तर पर आठ-नौ को होगी सीएम कप प्रतियोगिताएं

Wed, 07 Aug 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में खंड स्तर पर सीएम कप प्रतियोगिताएं आठ व नौ अगस्त को होंगी। इसके लिए जिला खेल अधिकारी की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
शेड्यूल अनुसार आठ अगस्त को तेजली खेल परिसर में जगाधरी खंड की प्रतियोगिताएं होंगी। आठ अगस्त को ही राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली में छछरौली व प्रतापनगर खंड की प्रतियोगिताएं होंगी। नौ अगस्त को तेजली खेल परिसर यमुनानगर में सरस्वती नगर व रादौर खंड की प्रतियोगिताएं होंगी। नौ अगस्त को ही राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली में बिलासपुर व रादौर खंड की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि उक्त खेलों में महिला व पुरुष दोनों वर्ग की कबड्डी, वालीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल व बास्केटबॉल की स्पर्धाएं होंगी। इनमें केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाली टीमें ही हिस्सा लेंगी। खंड प्रतियोगिताओं में विजयी टीम 17 व 18 अगस्त को तेजली खेल परिसर में होने वाली जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें