जगाधरी। इनरव्हील जगाधरी-यमुनानगर क्लब और रोटरी रिवेरा क्लब के सदस्यों ने थैलेसीमिया के पीड़ित बच्चों के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। थैलेसीमिया की प्रोजेक्ट चेयरमैन पारुल खन्ना ने बताया कि इनरव्हील थैलेसीमिया के बच्चों के साथ पांच साल से जुड़ा हुआ है। इनरव्हील की तरफ से जितनी मदद इन बच्चों के लिए बनती है वें करते हैं। पारुल खन्ना ने बताया कि दिल्ली से द अर्जुन वीर फाउंडेशन से सिम्मी सिंह व मदन चावला थैलेसीमिया मुक्त अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए जागरूकता और सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन को प्रभावित करता है, लेकिन समाज के हर व्यक्ति को थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर इनरव्हील की अध्यक्ष नीलिमा सैनी, गरिमा धीमान, हेमा पाहुजा, रोटरी रिवेरा के अध्यक्ष संजीव सेठी आदि मौजूद रहे।