फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूरे सप्ताह बादल छाए रहने के आसार, ठंड में होगा इजाफा

Wed, 17 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर कोहरे में हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक | संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह करीब छह बजे तक मौसम साफ था, लेकिन इसके बाद कुछ ही समय में कोहरा बढ़ता गया और दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
कोहरे का असर जिले की प्रमुख सड़कों और संपर्क मार्गों पर देखने को मिला। सुबह के समय कार्यालयों, स्कूलों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोहरे के कारण सड़कों पर कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुबह के समय स्कूल, दफ्तर और अन्य जरूरी कामों के लिए घर से निकलने वाले लोगों को बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ी। मुख्य सड़कों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर भी कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने पूरे सप्ताह मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। धूप निकलते ही कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हुआ और सड़कों पर यातायात सामान्य होने लगा। इसके बावजूद मौसम में नमी बने रहने से सुबह-शाम ठंड का एहसास बना रहा।
विज्ञापन

शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 205 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिन और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। खराब वायु गुणवत्ता से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें