फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप संग छाए बादल, आज बारिश के आसर

Sun, 12 Jan 2025 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तीन दिन बाद शनिवार की सुबह खिली धूप ने लोगों के चेहरे खिल गए। कड़ाके की सर्दी से मिली यह राहत ज्यादा देर नहीं रही। कुछ देर बाद सूरज गायब हो गया और आसमान घने काले बादलों से भर गया। इस दौरान करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठगीं हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़वा दी।
इससे धूप निकलने से सुबह गुलजार दिखे पार्क, बगीचे व सार्वजनिक स्थल कुछ देर में सुनसान होने लगे। सर्दी ने लोग घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। हवा के कारण ठिठुरन रही और लोगों की कंपकंपी छुड़ती रही। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के तमाम बाजारों में दुकानदारों व अन्य लोगों को आग जलाकर बैठे देखा गया। सर्दी के कारण बाजारों में लोगों की उपस्थिति कम रही और दुकानदार पूरा दिन खाली बैठे रहे। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी में इजाफा होगा। विभाग के अनुसार रविवार को सुबह अच्छी बारिश होने के साथ पूरा दिन बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। सोमवार व मंगलवार को धूप निकलने और बुधवार को बादल छाने से मौसम खराब रहने की अनुमान है।
इसके बाद वीरवार से रविवार तक बादल छाने रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान धूप न निकलने से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। शनिवार दोपहर बाद सर्दी बढ़ने का असर बाजार में देखने को मिला। शाम को बेहद कम लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छुड़ती रही। कमरों में बैठे-बैठे भी हाथ पांव सुन होते रहे। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोगों को विभिन्न जतन करते देखा गया। बादल छाने से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से गेहूं, गन्ना, सरसों के साथ सब्जियों की फसल को लाभ मिलेगा। ज्यादा बारिश होने व तेज हवा चलने से फसलों का नुकसान होने की भी संभावना है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें