फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साढौरा में बरसे बादल, दो दिन और बारिश होने के आसार

Tue, 12 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में सोमवार को दोपहर के समय छाए बादल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। तड़के साढौरा क्षेत्र में 15 मिनट बारिश हुई। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में एक बूंद तक नहीं गिरी। बारिश के बाद जहां साढौरा क्षेत्र में कुछ देर के लिए मौसम सुहावना हो गया, वहीं दिन चढ़ने के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
दोपहर बाद आसमान में बादल जरूर छाए,। इससे लोगों को केवल धूप से राहत मिली। गर्मी और चिपचिपाहट सताती रही। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे साढौरा क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन सूरज निकलने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा। दोपहर तक पारा चढ़ने के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

बाजार, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के बाद अचानक बादल उमड़ आए, जिससे तेज धूप से कुछ राहत मिली।
बावजूद इसके वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस लगातार बनी रही। गर्मी और उमस का असर सबसे अधिक दिहाड़ी मजदूरों, बाजारों में काम करने वाले लोगों और वाहन चालकों पर देखने को मिला। लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लिया।
वहीं बिजली की मांग भी बढ़ी रही। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि बारिश होने से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बुधवार को भी मौसम राहत भरा बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। वीरवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी।
विज्ञापन

अनुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री से बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शुक्रवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इस समय होने वाली बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलेगा और सिंचाई की जरूरत भी कुछ कम हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें