फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी

Tue, 12 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर थाना क्षेत्र में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग समय में उससे रकम ली, लेकिन न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए। व्यासपुर निवासी पुनीत चौहान ने बताया कि उसकी पहचान अंबाला जिले के गांव सोंटी निवासी सुनील कुमार से हुई थी। बातचीत के दौरान सुनील ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसकी अच्छी जगह नौकरी लगवा देगा। आरोपी की बातों में आकर उसने अलग-अलग समय पर उसे करीब 4.50 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान सुनील लगातार बहाने बनाकर उसे टालता रहा। कई बार संपर्क करने के बावजूद जब रुपये वापस नहीं मिले तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाना व्यासपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई लखविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें