फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रात में बादल, दिन में गर्मी ने किया बेहाल

Mon, 12 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस सप्ताह में लोगों को गर्मी लोगों को बहुत सताएगी। इस सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जिससे दिन भर लोगों काे गर्मी ने बेहाल रखा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस सप्ताह में लोगों को गर्मी के साथ-साथ लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा।
जिले में शनिवार देर रात बादल छाए थे। तेज हवाएं चलने से ऐसा लग रहा था मानों तेज बारिश होगी। बादलों की वजह से मौसम सुहावना होने लगा और ठंडी हवाएं चली। रविवार सुबह मौसम साफ हो गया और बादल छंटने के बाद तेज धूप निकलने लगी। गर्मी की वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सुबह व शाम के समय नींबू की शिकंजवी, फलों के जूस व गन्ने के रस वाली रेहड़ियाें पर भीड़ नजर आती है, लेकिन दोपहर को एक बजे से चार बजे तक तेज धूप के कारण रेहडि़यां व सड़कें भी सुनसान नजर आती है। शीतल पेय पदार्थों से भी थोड़ी देर तो राहत मिलती है, लेकिन कुछ देर के बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगती है।
विज्ञापन

अप्रैल व मई में मौसम खराब होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली थी। कई बार बारिश व तेज हवाओं की वजह से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी का सामना न के बराबर करना पड़ा। अप्रैल में एक बार तो लोगों को लू के थपेड़ों सामना करना पड़ा था। लू की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें