फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नलके के हत्थी से किया हमला, सात नामजद

Thu, 15 Aug 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। छछरौली क्षेत्र के गांव जयधर में रंजिशन कुछ लोगों ने गांव के ही मीर खान पर सरिये व नलके की हत्थी से हमला कर दिया। इससे मीर खान के तीन दांत टूट गए और वह घायल हो गया। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। मीर खान ने बताया कि उसका कुछ दिनों पहले गांव के ही अनवर के साथ झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। देर शाम वह गांव में ही अपने काम से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी अनवर ने उसे रोक लिया और बहस करने लगा। बहस बढ़ने पर आरोपी ने अपने साथी फुरकान, मोनी, नानू, सलमान, आरिफ व नसीमा के साथ मिलकर उस पर सरिये, लोहे की हत्थी और डंडों से हमला कर दिया। मुंह पर हत्थी लगने से उसके तीन दांत टूट गए। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में सातों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें