फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्लर्क पर फीस लेकर रशीद न देने का आरोप

Wed, 19 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के भंभौली गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल ने क्लर्क पर बच्चों के अभिभावकों से फीस लेकर रशीद न देने का आरोप लगाया है। इसके साथ की क्लर्क पर स्कूल के रिकॉर्ड अपने कब्जे में रखकर गायब होने का आरोप भी लगा है। प्रिंसिपल कंवलजीत कौर ने की शिकायत पर छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंभोली की प्रिंसिपल कंवलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके स्कूल में अजय मित्तल क्लर्क है। क्लर्क होने के बावजूद वह अपने आपको प्रिंसिपल के रूप में पेश करता है। वह बच्चों के अभिभावकों से फीस लेकर उनको कोई रशीद भी नहीं देता। इसकी अभिभावकों ने उन्हें लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्कूल से विड्रॉल रजिस्टर व कैश बुक गायब है, जो कि अजय मित्तल के नियंत्रण में है। अजय मित्तल एक मई से स्कूल से बिना कोई सूचना दिए लापता है। उनसे न कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। न ही आरोपी ने उन्हें कोई फोन व सूचना दी। जिस कारण स्कूल के काफी काम रुके पड़े हैं।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी क्लर्क पर कार्रवाई कर उसके कब्जे से स्कूल का रिकॉर्ड दिलाने व अभिभावकों की फीस का हिसाब दिलाने की मांग की है। इस शिकायत पर छप्पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें