फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अलाहर में चरमराई सफाई की व्यवस्था

Tue, 10 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। अलाहर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गलियों व नालियों की साफ सफाई काफी दिनों नहीं की गई। वहीं नालियां टूटकर बिखर चुकी है। नालियों पर बड़ी बड़ी जंगली घास उग चुकी है। जिससे ग्रामीणों में पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रवेश कांबोज, दिपांशु, महक, ऊषा, दिनेश आदि ने बताया कि गांव की गलियों व नालियों की साफ सफाई न होने से सांपों का डर लगा रहता है। नालियों में सफाई न होने से रुके हुए पानी में कीड़े व मच्छर पैदा होने लगे है। सरपंच से कई बार साफ सफाई करवाने की मांग की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सरपंच रजत कांबोज ने बताया कि कल ही सफाई करवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें