फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर आईटीआई में चार दिन में आए 939 आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय आईटीआई यमुनानगर में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला रहने वाला है। यहां चार दिन में ही 939 आवेदन आ गए हैं। कई ट्रेड में एक-एक सीट पर कई आवेदन आ गए हैं, जिनमें मेरिट सूची में स्थान पाने वाले दाखिला ले सकेंगे। आवेदन के शुरुआती दिनों में युवाओं का उत्साह देख स्टाफ के बीच गत वर्ष का छह हजार आवेदन संख्या का रिकॉर्ड टूटने की चर्चा भी होने लगी है।
जिले में सात राजकीय और 10 निजी आईटीआई हैं। इनमें आठवीं, दसवीं, 12वीं की योग्यता के आधार पर अलग-अलग ट्रेड में दाखिले की प्रक्रिया छह जून से शुरू हो चुकी है। इन ट्रेड में दाखिले के लिए 20 जून तक युवाओं को ऑनलाइन आईटीआई एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करना है। इस तरह आवेदन के बाद मेरिट सूची लगेगी। इसमें जिनके नाम आएंगे, उन्हें तय फीस जमा कर अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी है।
विज्ञापन

अभी तक की आवेदन प्रक्रिया में सात राजकीय आईटीआई में अधिक रुझान यमुनानगर आईटीआई में दिखा है। आवेदन के शुरुआती दिनों में कई आईटीआई में नाममात्र आवेदन ही आए हैं, वहीं यमुनानगर आईटीआई में चार दिन में 939 आवेदन आ गए हैं। आवेदन के बचे 11 दिन में यह संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है।
इन ट्रेड में अधिक रूचि
यमुनानगर की राजकीय आईटीआई में एनसीवीटी व एससीवीटी की 32 ट्रेड की 83 यूनिट में कुल 1348 सीटें हैं। वायरमैन, वेलडर, टर्नर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ट्रैक्टर व मशीन टूल मैकेनिक, मशीनिस्ट, फाउंड्री मैन, फिटर, कोपा, वुड वर्क टेक्नीशियन, सेविंग टेक्नोलॉजी, एसएसए हिंदी व अंग्रेजी जैसी ट्रेड में विद्यार्थियों की अधिक रुचि दिख रही है। इन ट्रेड में हर वर्ष ही कुल सीट से कई गुना अधिक आवेदन आते हैं। इस बार भी इन ट्रेड में दाखिले के लिए होड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के इच्छुक युवाओं के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क लगे हैं, जहां वह अपना निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। - दीपेश महेंद्रू, प्रिंसिपल, आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें