फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दामला में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Tue, 06 Aug 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया के नेतृत्व में दामला गांव में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। आयोजन ग्राम पंचायत की ओर से किया गया। इसमें राज्य स्तरीय टास्क फोर्स सदस्य तेजिंदर तेजी और जिला स्तरीय टास्क फोर्स सदस्य विश्व बजाज ने शिरकत की। तालाब प्राधिकरण हरियाणा के सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी, विश्व बजाज ने लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलिंद्र कटारिया व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मुकेश देवी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गांव की आंगनबाड़ी कर्मचारी, सहायक व हरियाणा आजीविका मिशन ग्रामीण की स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरयाम सिंह व अजय कुमार ने कहा कि कचरे का सही प्रबंधन ही स्वच्छता की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें प्लास्टिक, पॉलिथीन को जीवन से दूर करना है, ताकि जीवन खुशहाल हो सके। स्वच्छता में कचरा सबसे बड़ा बाधक है। दैनिक जीवन में स्वच्छता स्वयं से अपनानी चाहिए। गंदगी हमारे लिए घातक है। इससे बहुत सारी बीमारियों का जन्म होता है। मौके पर ग्राम सचिव नरेश, आंगनबाड़ी कर्मी रजनी, रीटा, निर्मल, आशा कर्मी संतोष, अनिता, सुमन, सोनिया, सरपंच गुरबक्श, पंच प्रिंस, मरजीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें