फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छठ पूजा के बाद घाटों पर चलाया सफाई अभियान

Tue, 17 Nov 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बाड़ी माजरा घाट पर सफाई करते कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। छठ पूजा के समापन के बाद नगर निगम ने पश्चिमी यमुना नहर के विभिन्न घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया।निगम की टीम ने घाटों और उनके आसपास जमा कचरा व पूजा सामग्री हटाकर सफाई की।
अभियान के तहत जम्मू कॉलोनी घाट, हमीदा हेड घाट, यमुना गली घाट, ग्रे पेलिकन घाट, यमुना घाट, बाड़ी माजरा पुल घाट, आजाद नगर घाट और चिट्टा मंदिर घाट सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई करवाई गई। छठ पूजा के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूजा सामग्री और अन्य कचरा एकत्रित हो गया था।
विज्ञापन

निगम की टीमों ने यह हटाकर उचित निस्तारण के लिए भेजा। वहीं, घाट परिसर के आसपास भी सफाई करवाई गई। महापौर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम आयुक्त ने लोगों से घाटों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। पूजा पाठ के बाद कचरे और पूजा सामग्री इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही डालें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहारों के बाद भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की ओर से नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। महाबीर प्रसाद ने कहा कि घाटों पर कचरा एकत्र करने की व्यवस्था की जाएगी। इससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पूजा के लिए आने वाले नहर किनारे कचरा न फैंके इससे जल प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें