फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मियों ने किया उल्टा झाड़ू प्रदर्शन

Thu, 18 Jan 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। समान काम-समान वेतन के तहत एरियर भुगतान की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने लगातार नौवें दिन नगर निगम कार्यालय पर गेट मीटिंग की। साथ ही रेलवे रोड पर उल्टा झाड़ू प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई यमुनानगर शाखा प्रधान पपला ने की। गेट मीटिंग में जिला सचिव गुलशन भारद्वाज व शाखा वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल ने कहा कि वीरवार की सुबह 11 बजे तक संघ प्रतिनिधिमंडल से बात कर कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से नगर निगम आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत रेलवे रोड से रोष मार्च निकाल प्यारा चौक पर पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे ने कहा कि बहुत से नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं ने प्रदेश सरकार के पत्र व सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम समान वेतन के एरियर का भुगतान कर दिया है। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन करने के बाद वेतन को समान काम समान वेतन के हिसाब से लागू कर दिया है, पर दिए आश्वासन मुताबिक एरियर भुगतान आठ माह से नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

जल्द एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा। इसमें अधिकारियों के पुतले दहन, भूख हड़ताल व काम छोड़ हड़ताल जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। संघ नहीं चाहता कि 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर कर्मचारियों द्वारा काम बंद करने पर शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़े, पर एरियर भुगतान न होने पर संघ को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। मौके पर अग्निशमन शाखा सचिव रिंकू कुमार, नगर पालिका शाखा कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, रमन, राजकुमार ससौली, सुरेश शादीपुर, राजबाला, जीतो, कमलेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें