फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाले पर बने थड़ तोड़ कर होगी सफाई ः मेयर

Fri, 29 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे रोड पर नाले का निरीक्षण करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद विभोर पाहुजा, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया व अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे रोड पर दीपक बेकरी से शहीद भगत सिंह चौक तक नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला ब्लॉक पड़ा मिला। कई जगह नालों पर थड़ियां बनी मिली तो कई जगह कब्जे मिले।
मेयर ने सफाई शाखा व अभियंता शाखा के अधिकारियों को नालों पर बने थड़ियों को तोड़कर व कब्जे हटवाकर नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। मेयर ने दुकानदारों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाए गए विशेष सफाई अभियान में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में व नालों में गंदगी न फेंके। नालों पर कब्जा न करें। इसके बाद मेयर बहमनी ने गोविंदपुरी कॉलोनी का जायजा लिया। यहां उन्होंने सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक स्ट्रीट लाइट पोल में करंट आने की दिक्कत सामने आई। मेयर ने निगम अधिकारियों को पोल हटवाकर दूसरा लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी लाइटों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें