फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोर्ट परिसर में निकासी न होने पर सड़ रहा पानी

Fri, 29 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वकीलों के चैंबरों के पास जमा बारिश का पानी व फैला कचरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोर्ट परिसर वकीलों के टीन के चैंबरों के पास जिला सचिवालय की जगह में बारिश का पानी जमा है। जिसका मुख्य कारण पानी की निकासी न होना या फिर नाली कचरे से अटी। लेकिन, इन सब के बीच वकीलों व परिसर में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वकीलों को परेशानी इसलिए है चूंकि जिला सचिवालय कोर्ट परिसर से बिलकुल सटा है और, ऐसे में सचिवालय के पीछे के छोर से ही कोर्ट परिसर में जाने का रास्ता है। जहां पर वकीलों के टीन के शेड बने हैं। जिस जगह पर पानी जमा है, वह कोई नई बात नहीं। दरअसल, साफ-सफाई न होने के कारण नाली ब्लाॅक हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में थोड़ी सी बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है और पानी कई-कई दिनों तक सड़ता रहता है। वर्तमान में भी अब यही हालात बने हैं। यहां आने वाले लोग प्रकाश, दलबीर, जितेंद्र व सरजू ने बताया कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। चूंकि सफाई न होने के कारण मच्छर भी पनप रहे जो आने वाले लोगाें को काट भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो बारिश में यहां इतना पानी भर जाता है आगे जाने का रास्ता भी नहीं बचता।
विज्ञापन

अगर इस प्रकार की स्थिति बनी है तो प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि कोर्ट परिसर साथ ही सटा है, इसके अलावा टीन के बने चैंबर में काफी वकील कार्य कर रहे हैं, इसके अलावा बहुत से लोग कोर्ट परिसर में अपने किसी न किसी कार्य को लेकर पहुंचते हैं। -विक्रांत चौहान, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें