फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को प्रशासन दे बेहतर सुविधाएं

Fri, 07 Feb 2014 12:16 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने जगाधरी के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में सफाई कर्मचारी संगठनाें के पदाधिकारियों, सदस्यों और जिले के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करें। अधिकारी सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन से सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगे लोगों के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने बताया कि वर्ष 1976 में हरियाणा सफाई मजदूर यूनियन कानून बना था। इसके माध्यम से सफाई कर्मचारियों को काफी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी के पद को टेक्निकल घोषित किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारी संगठनों को अपनी मांगें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पास भेजनी चाहिए, ताकि उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


 सभी सफाई कर्मचारियों को अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने ही उनकी समस्याओं को सुना और उनके जल्द समाधान के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों व नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से नियमों के अनुसार काम करने की सेफ्टी किट समय पर अवश्य उपलब्ध होनी चाहिए।

 सफाई कर्मचारियों को पहनने के लिए गर्म बूट, मुंह पर लगाने के लिए मास्क व जैकेट दी जानी चाहिए। बैठक के बाद उन्होंने हमीदा कॉलोनी की वाल्मीकि बस्ती में गलियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द गलियों को पक्का किया जाए। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के भी आदेश दिए। सहोत्रा ने सफाई कर्मचारियों के घरों में जाकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उनके जीवन स्तर का जायजा भी लिया। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एवं नगराधीश नवीन आहूजा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जगराम मान, सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी बालकृष्ण गागट, राजकुमार धारीवाल, श्याम लाल बालू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें