फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घास, गंदगी साफ कर चमकाए मुख्य मार्ग

Sun, 25 Aug 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। ट्विनसिटी को स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम सभी वार्डाें में सफाई के साथ सड़कों को भी साफ करने में जुटा है। निगम 100 दिन स्वच्छता के कार्यक्रम के तहत जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जगाधरी जोन के मुख्य मार्गों की डिवाइडर व सड़क किनारे साफ कर चकाचक किए गए।
सड़क डिवाइडरों व किनारों पर उगे घास को साफ कर उठाया गया। गंदगी को साफ कर सड़कों को चमकाया गया। जगाधरी से लेकर त्रिकोणी चौक तक बने डिवाइडर से ही कई ट्रालियां मिट्टी से भर गई। जिससे पता चलता है कि नियमित रूप से डिवाइडर के पास से मिट्टी नहीं उठाई जा रही। वाहनों के चलने से यही मिट्टी हवा में उड़कर वाहन चालकों की आंखों में गिरती है। जिससे हादसे होते हैं।
विज्ञापन

जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में हर वार्ड में यह अभियान चलाया हुआ है। जगाधरी जोन में सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज व अन्य की टीम ने बूड़िया चौक से त्रिकोणी चौक तक जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे-73 ए की सफाई की।
निगम कर्मी सुबह ही बूड़िया चौक के पास पहुंचे। यहां से उन्होंने नेशनल हाईवे के डिवाइडर व किनारों पर उगे घास, मिट्टी, कंक्रीट व अन्य गंदगी को साफ किया। गंदगी साफ करने के बाद उसे ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया। इसके अलावा अन्य मार्गों की भी सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि शहर के सभी मार्गाें को सुंदर व चकाचक बनाने के लिए हर मार्ग के डिवाइडर व सड़क किनारे साफ किए जाएंगे। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत ऐसे स्थानों को भी साफ किया जा रहा है, जहां काफी समय से गंदगी जमा है। उन्होंने कहा कि शहरवासी कचरा अलग-अलग कर उसे निगम के वाहनों में डालने की आदत डाले और शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें