फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नालों की युद्धस्तर पर करें सफाई : सीटीएम

Tue, 07 Jul 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नालों की सफाई का जायजा लेते नगराधीश पीयूष गुप्ता। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों की सफाई और जलनिकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया।
सीटीएम ने नगर निगम और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ विष्णु नगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपत नगर सहित जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा तथा विभागीय अधिकारियों के साथ नालों की स्थिति का जायजा लिया और सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं नालों या सीवरेज में पानी की निकासी बाधित है, वहां तत्काल सफाई करवाई जाए। सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई युद्धस्तर पर पूरी की जाए तथा सीवरेज जाम की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जल निकासी में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में रहकर सफाई कार्य की निगरानी करें। निरीक्षण के दौरान सीटीएम ने लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नालों में पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा न फेंकें। नालों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित होती है। लोगों के सहयोग से ही शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें