फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पटियाला ने जीता रणजीत सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट

Mon, 24 Apr 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब में रविवार को एक दिवसीय रणजीत सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट पटियाला ने जीत लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पटियाला की टीम ने उत्तराखंड ग्रीन को एक गोल से पराजित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एसपी मोहित हांडा रहे। उद्घाटन मैच में उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच हरियाणा मास्टर्स एफसी व कुरुक्षेत्र मास्टर्स के मध्य खेला गया। जिसमें कुरुक्षेत्र ने य़ह मैच 2-1 से जीता। दूसरा मैच उत्तराखंड ने दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब से जीता। तीसरा मैच पटियाला ने उत्तराखंड ब्लू से जीता। पहले सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड ग्रीन ने कुरुक्षेत्र को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पटियाला ने सोनीपत को एक गोल से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच पटियाला व उत्तराखंड ग्रीन के मध्य खेला गया। जिसमें पटियाला की टीम एक गोल से विजयी रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राम निवास गर्ग रहे। उन्होंने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रंजीत सिंह मेमोरियल समिति की तरफ से विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी मोहित हांडा ने कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। खेल हमें नशे से दूर रखता है। खेल वह प्रक्रिया है जो हमें तनाव से मुक्ति देकर मन को शांत करता है।
इस मौके पर जिला फुटबाल संघ यमुनानगर के प्रधान भारत भूषण जुयाल, जिला उपप्रधान बीजेपी नितिन कपूर, राजू भाटिया, साहिल कुमार, विनोद कुमार, विक्रांत, पार्षद विनोद मरवाह, अंकुर गंभीर, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश तलुजा, संदीप डबास, राजेश जलहोत्रा ,दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब के प्रधान संजीव दत्ता, टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजिंग सचिव सुखविंद्र सिंह, उत्तर रेलवे के मंडल खेल सह सचिव पंकज चुघ, गोल्डी सिब्बल समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें