फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर में स्कूल की जर्जर इमारत में फंदे पर मिला 10वीं का छात्र, छुट्टी के बाद से था लापता

Thu, 16 Jul 2026 03:28 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

कमलदीप का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर उसका स्कूल बैग और साइकिल भी स्कूल परिसर में मिले। स्कूल की प्रिंसिपल ऊषा रानी ने बताया कि छात्र के मोबाइल की अंतिम लोकेशन स्कूल की मिली थी। परिजनों के साथ स्कूल में तलाश की गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छछरौली स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल में 10वीं कक्षा के एक छात्र का शव स्कूल परिसर की जर्जर इमारत में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक कमलदीप पंजेटो गांव का रहने वाला था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कमलदीप बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने देर रात तक उसकी स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को लापता होने की सूचना दी गई। पुलिस ने रातभर छात्र की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह परिजन और पुलिस टीम दोबारा स्कूल पहुंचे। स्कूल के कमरों की तलाशी लेने के बाद परिसर में स्थित बंद पड़ी जर्जर इमारत की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कमलदीप का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर उसका स्कूल बैग और साइकिल भी स्कूल परिसर में मिले। स्कूल की प्रिंसिपल ऊषा रानी ने बताया कि छात्र के मोबाइल की अंतिम लोकेशन स्कूल की मिली थी। परिजनों के साथ स्कूल में तलाश की गई, जिसके बाद बंद पड़ी कंडम घोषित इमारत में छात्र का शव मिला। उन्होंने कहा कि यह इमारत लंबे समय से बंद है और वहां किसी का आना-जाना नहीं होता। बुधवार को छुट्टी के बाद सभी छात्र घर चले गए थे। कमलदीप दोबारा स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें