संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र के पुराना हमीदा में दो सगे भाइयों और उनकी भाभी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने चाचा और चचेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्कड़ मंडी पुराना हमीदा निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि उनका अपने चाचा हरभजन सिंह, नरेश कुमार और निखिल के साथ खजूरी रोड स्थित जय दुर्गा प्लाईवुड की जमीन को लेकर विवाद चल रहा हैै। शुक्रवार दोपहर वह अपने भाई मनोज और भाभी गीतांजलि के साथ प्लाट पर मौजूद थे।
आरोप है कि इसी दौरान हरभजन और नरेश डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। भागने पर रास्ते में निखिल, अमन, अजय, सचिन और संतोष ने घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान मनोज के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया।