फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवकों के दो गुटों में संघर्ष, लहराए तमंचे

Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना गांधीनगर क्षेत्र के अंतर्गत कांसेपुर मोड पर युवकों के दो गुटों में फायरिंग हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने तमंचे लहराए और फायरिंग करने का प्रयास किया। इसके बाद युवक मौके से फरार हारे गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला थाना गांधीनगर क्षेत्र का है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजीव गार्डन कालोनी निवासी युवक डिंपल की बैंक कालोनी निवासी शुभम के साथ दो दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर शुभम ने अपने कुछ साथियों के साथ डिंपल को कांसेपुर मोड पर रोक लिया। इसके बाद युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उसी समय कुछ युवकों ने हाथों में तमंचे लहराए और फायरिंग करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ गांधीनगर महरूफ अली ने बताया कि युवकों के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ। जिसमें कुछ युवकों ने फायरिंग करने का प्रयास किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें