फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कूड़ा उठान को लेकर निगम कर्मियों और डोर-टू-डोर कर्मचारियों में टकराव

विज्ञापन
विधायक कार्यालय के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब कूड़ा उठान को लेकर टकराव के रूप में सामने आने लगा है। शुक्रवार को नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगे एजेंसी कर्मचारियों के बीच आमना-सामना हो गया। हड़ताली कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पहुंचे कर्मियों का विरोध किया। इसके बाद कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी ट्रालियों में कूड़ा भरकर यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय के पास पहुंच गए और वहां कूड़ा डालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को समझाया और कार्यालय के बाहर कूड़ा नहीं डालने दिया। इसके बाद कर्मचारी कूड़ा लेकर वापस लौट गए। यहां मामला शांत हुआ तो विधायक कार्यालय से कुछ दूरी पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ लगते शहीद नवीन वैद्य राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास भी कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का विरोध किया। इससे शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। अनुमान के अनुसार शहर में 1900 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा हो चुका है। बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बारिश का पानी कूड़े में जाने से यह गीला हो रहा है और इससे दुर्गंध उठने लगी है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर इतने बड़े हो गए हैं कि इनके पास से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ जगहों पर कूड़े के ढेर करीब 300 फीट तक फैल गए हैं।

दुर्गंध से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल:
लोगों का कहना है कि लगातार जमा हो रहे कूड़े के कारण अब परेशानी केवल गंदगी तक सीमित नहीं रही है। बारिश के बाद कूड़ा सड़ने से दुर्गंध बढ़ गई है। इससे आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। कई प्रमुख मार्गों और आबादी वाले क्षेत्रों में कूड़ा जमा होने से लोगों को रास्ते से निकलने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने डीसी और निगम आयुक्त से की बात:
मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त से शहर में हड़ताल के प्रभाव और कूड़ा उठाने के लिए निगम की ओर से की गई व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि कर्मचारियों के साथ सरकार के स्तर पर बातचीत चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की बात कही गई है।

फोटो: 39
कई दिनों से घरों और आसपास का कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। बारिश के कारण कूड़ा गीला होकर सड़ने लगा है। इससे बदबू इतनी बढ़ गई है कि घर के बाहर बैठना और रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करानी चाहिए।
- स्वर्णा, गांव दड़वा।

फोटो: 40
दुकान के आसपास कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। ग्राहक भी बदबू के कारण परेशान होते हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। कूड़ा समय पर नहीं उठने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। नगर निगम को कर्मचारियों की समस्या का जल्द समाधान कर नियमित कूड़ा उठान शुरू कराना चाहिए।
- राजीव कुकरेजा, दुकानदार।

वर्जन:
नगर निगम की तरफ से शहर में कूड़ा उठवाया जा रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ सरकार के स्तर पर बातचीत चल रही है। उम्मीद है जल्द ही बातचीत सफल हो जाएगी।
- महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।

Next
AU ऐप में पढ़ें