यमुनानगर। बिजली वितरण निगम परिचालन के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताय कि 66 केवी सब स्टेशन मुस्तफाबाद (सरस्वती नगर) से चलने वाले फीडर मरम्मत कार्य करने के चलते दो घंटे बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सरस्वतीनगर के 11 केवी मुस्तफाबाद अरबन, एमएस दुर्गा इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड इंडस्ट्रीज, सारण, काजीबांस, भम्भोल, धीन ऐपी, फरीदपुर, गधौला, सयालवा, जीवरेडी, खानहमदपूर, पिजौरी, गुंदियाना, महमदपुर आरडीएस, टेही, लवाना, दौलतपुर, मनका, हूडीया, गुगलो ऐपी, कलापूर, भगवानपूर की विद्युत छह फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मरम्मत कार्य की वजह से बंद रहेगी।