फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एक दिन पहले जारी किए वीजा, श्रद्धालुओं ने कटासराज यात्रा रद्द कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पाकिस्तान सरकार द्वारा श्रीकटासराज धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों के वीजा यात्रा से एक दिन पहले भेजें। वहीं जत्था के प्रभारी समेत 18 लोगों के वीजा ही जारी नहीं किए। पाकिस्तान सरकार के इस रवैये के चलते हिंदू तीर्थयात्रियों ने ऐन वक्त पर कटासराज यात्रा रद्द करते हुए अपना विरोध जताया। केंद्रीय सनातन धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यात्रा के संयोजक शिवप्रताप बजाज ने बताया कि इंडो पाक प्रोटोकाल 1972 के तहत 200 हिंदू तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान स्थित श्रीकटासराज तीर्थ के लिए वीजा जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

एक महीने पहले ही भारत सरकार को यात्रा कार्यक्रम भेज दिया गया था। इसके बावजूद अधिकारियों ने लापरवाही बरती। वहीं पाकिस्तान दूतावास की तरफ से भी लापरवाही बरतते हुए 18 तीर्थ यात्रियों को वीजा जारी नहीं किया। इसमें जत्थे के प्रमुख सतीश शौकीन का नाम भी शामिल था। जिससे कटासराज धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों में रोष बन गया और उन्होंने बुधवार को यात्रा पर जाने से मना कर दिया। यह यात्रा 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होनी थी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दो सौ की बजाय कम से कम एक हजार लोगों को श्रीकटासराज जाने की अनुमति सरकार को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें